पंकज सिंह
आजमगढ़। दीदारगंज पुलिस ने लोक सभा उपचुनाव 2022 व आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर चेकिंग के दौरान एक कार से 01 लाख रूपये व पौने 02 किलो ग्राम चांदी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को थानाध्यक्ष दीदारगंज कौशल कुमार पाठक मय हमराह हे0का0 शिवप्रकाश यादव का0 अनुप कुमार का0 सत्येन्द्र प्रजापति म0का0 अनीता मौर्या द्वारा आगामी लोक सभा उपचुनाव के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग सुघरपुर पुलिया के पास से चेंकिंग के दौरान मारुति आल्टो कार को चेक किया गया तो उसमें एक किलो 715 ग्राम पुरानी चांदी व 01 लाख रुपया बरामद हुआ।
मारूति आल्टों में बैठे दोनों व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछा गया तो एक व्यक्ति ने अपना नाम शिवम पुत्र मुन्ना लाल मुहला सीरीन बाई चाल कुर्ला मुम्बई तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम पंकज सोनी पुत्र दिनेश सोनी ग्राम निवाउज थाना फूलपुर बताया। पंकज सोनी के बैग को खोलकर चेक किया गया तो बैग में एक लाख रूपया (पांच सौ की 200 नोट) व टूटे फूटे पुराने आभूषण मिले। आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान लेकर चलने का कारण पूछा गया तो कोई उचित कारण नही बताया जा सका ना ही कोई कागजात दिखाया गया। अन्य कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments