पंकज सिंह
आजमगढ़। सिधारी पुलिस ने किशोरी को हवस का शिकार बनाने वाले बदमाश को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, 15 दिसबंर 2021 को थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि मेरी भतीजी उम्र 17 वर्ष जो चिन्ड्रेन कालेज में पढ़ने गयी थी, को कमल कुमार पुत्र महाजन राम ग्राम इब्राहिमपुर पोस्ट व थाना गंभीरपुर जिला आजमगढ़ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया गया।
इस संबंध में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर की गई। जिसकी विवेचना उ0नि0 कमल नयन दूबे द्वारा किया जा रहा है। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट का अपराध पाये जाने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
रविवार को उ0नि0 कमल नयन दूबे द्वारा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त कमल कुमार पुत्र महाजन सा0 इब्राहिमपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को मुखबिरी सूचना पर नरौली तिराहा टैक्सी स्टैण्ड से समय 09.30 बजे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

0 Comments