शरद गुप्ता
आजमगढ़। योग मंच द्वारा कुंवर सिंह उद्यान शहीत अलग-अलग स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकरयोग शिविर का आयोजन किया गया कुंवर सिंह उद्यान शिविर में सर्वप्रथम जिले के आदर्श योग शिक्षक देव विजय यादव द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ योग शिविर का शुभारंभ हुआ वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद आदर्श योग शिक्षक देव विजय यादव द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।
जिसमें आसन-शलभासन, मर्कटासन, हलासन, मंडूकासन, नौकासन और प्राणायाम में भस्त्रिका ,कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उदगीथ का विशेष अभ्यास कराया गया। योग की विभिन्न मुद्राओं के अभ्यास के बाद श्री यादव ने बताया कि योग अस्थमा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पाचन विकार और अन्य बीमारियों में चिकित्सा का एक सफल विकल्प है योग वजन में कमी, शरीर में लचीलापन, सुंदर चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य जो आप चाहते हैं वह आपको देता है।
योग सही तरह से जीने का विज्ञान है योग का अर्थ एकता या बांधना है योग एक ऐसी सुलभ एवं प्राकृतिक पद्धति है जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं योग भारत की प्राचीन संस्कृति का गौरवमई हिस्सा है जिसकी वजह से भारत सदियों तक विश्व गुरु रहा है उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि 21 जून की भोर में बधे योग की डोर में चलें चलें चलें कुंवर सिंह उद्यान चलें। इस मौके पर सैकड़ों साधक उपस्थित रहे।

0 Comments