पांच माह से गायब चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति-बदले जाएंगे तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की पटल


बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने पांच माह पहले गायब स्थानांतरित चिकित्सक डा. निशांत के विरूद्ध रिपोर्ट शासन को भेज दी है। उनको सोनवानी सीएचसी से सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्थानांतरित किया गया था, लेकिन वह सोनबरसा में अपना स्थानांतरण पत्र देने के बाद कार्य पर नहीं गए। इसकी सूचना उन्होंने विभाग को भी नहीं दी। इस पर सीएमओ डा. नीरज कुमार पांडेय ने उनके विरूद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है। विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।

चिकित्सकों की मनमानी के कारण सीएचसी सोनबरसा की स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ गई है। लोगों की शिकायत पर सीएमओ की जांच में मामला पकड़ में आया। सीएमओे ने तीन अन्य चिकित्सकों का भी तीन दिन पहले स्थानांतरण किया है। बताया कि व्यवस्था को ठीक करने के लिए लापरवाह लोगों की समीक्षा की जा रही है। चिकित्सा क्षेत्र में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शासन से समूह-ग (तृतीय श्रेणी) के कर्मचारियों का प्रत्येक तीन वर्ष बाद पटल-क्षेत्र परिवर्तन करने का निर्देश दिया है। यह परिवर्तन 30 जून तक अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग में बड़े बदलाव की तैयारी है। सीएमओ ने बताया कि तीन साल से एक ही पटल देख रहे संवेदनशील या लोक व्यवहार की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर बदलाव की किया जाएगा

Post a Comment

0 Comments