1 जून से गाड़ियों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस हुई महंगी-देखें नई रेट लिस्ट


नई दिल्ली। जहां एक तरफ सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के लिए एक्साइज ड्यूटी की कटौती कर के थोड़ी राहत दी थी। वहीं, अब एक नए फैसले ने आम आदमी को झटका दिया है। अगर आपके पास गाड़ी है तो अब आपको थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अब महंगा होने जा रहा है। बता दें, पिछले दो साल से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

सरकार की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की नई दरें 1 जून 2022 से प्रभावी रहेंगी। पिछली बार थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में बदलाव 2019-20 में किया गया था। इसके बाद 2020-21 और 2021-22 में दरों में इजाफा नहीं किया गया था। अब एक बार फिर से रेट्स में इजाफा देखने को मिला है। यानी अगले महीने से आपको थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।

क्या होगी नई दरें

गाड़ी क्षमता - नई दर (रुपये)
(प्राइवेट कार)

1000 सीसी तक की गाड़ी - 2,094

1000 सीसी से अधिक और 1500 सीसी तक - 3416

1500 सीसी से अधिक - 7,897

(टू व्हीलर)

75 सीसी तक - 538

75 सीसी से अधिक और 150 सीसी तक - 714

150 सीसी से अधिक और 350 सीसी तक तक - 1,366

350 सीसी से अधिक - 2,804

इलेक्ट्रिक प्राइवेट कार जिनकी क्षमता 30KW तक है उन्हें अब 1,780 रुपये का प्रीमियम देना होगा। वहीं, 30KW  से अधिक और 60KW तक की क्षमता वाले इलेक्ट्रिक प्राइवेट कार पर 2,904 रुपये थर्ड पार्टी प्रीमियम देना होगा।

Post a Comment

0 Comments