पंकज सिंह
आजमगढ़। ऑनलाइन खरीदारी का सामान वापस करने के लिए कस्टमर केयर से संपर्क करना पीड़ित को भारी पड़ गया। जालसाजों ने उसके खाते से 98 हजार उड़ा दिए। मामला बरदह थाना क्षेत्र के महूजा नेवादा गांव का है।
दरअसल गांव निवासी पंकज राजभर ने ऑनलाइन खरीदारी की थी। सामान पसंद ना आने पर उसे वापस कर दिया। लेकिन उसके खाते में वापस रूपए नहीं आए तो उसने कस्टमर केयर पर कॉल किया। इसके बाद कस्टमर केयर से उसके खाता नंबर नम्बर और ओटीपी पूछी गई। इसके बाद उसके खाते से दो बार में 98 हजार निकल गए।

0 Comments