जन्म दिवस पर ' फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर' का फर्स्ट लुक रिलीज - अभिनेता रणदीप हुड्डा को पहचान पाना मुश्किल


नई दिल्ली।
अभिनेता रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म पॉलिटिशियन और एक्टिविस्ट विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक फिल्म होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इस मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर डाला गया है। उन्होंने इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, स्वतंत्र वीर सावरकर फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। तरण आदर्श ने लिखा, वीर सावरकर की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रोड्यूसर आनंद पंडित, संदीप सिंह और सैम खान ने फिल्म से रणदीप हुड्डा का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है।

फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें रणदीप हुड्डा हूबहू वीर सावरकर की तरह दिखे हैं। दोनों तस्वीरों को साथ में रखकर फर्क कर पाना भी काफी मुश्किल है। रणदीप हु्ड्डा ने भी इंस्टाग्राम पर इस लुक को शेयर किया है। रणदीप हुड्डा ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, यह स्वतंत्रता और आत्म-साक्षात्कार के लिए भारत के संघर्ष के सबसे महान और गुमनाम हीरोज में से एक को ट्रिब्यूट है।

रणदीप ने अपनी पोस्ट में लिखा, मुझे उम्मीद है कि मैं एक सच्चे क्रांतिकारी के इतने बड़े किरदार को निभाने की चुनौती पर खरा उतर पाउंगा और उनकी सच्ची कहानी सुना सकता हूं जिन्हें लंबे समय से एक कालीन के नीचे दबा दिया गया था। बात करें उनकी पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन की तो लोग उनका लुक देखकर पूरी तरह हैरान नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments