विधानसभा के बाहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर निशाना साधा। उनसे पत्रकारों ने पूछा कि भाजपा को असली समाजवाद शिवपाल जी में दिखता है, तो इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा, इसीलिए कहता हूं कि लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षवाद भाजपा के लोगों को दोबारा पढ़ना चाहिए और मैं अगली बार जब सदन में आऊंगा तो जो लोग समाजवाद नहीं समझ पा रहे हैं, उनके लिए एक किताब जरूर लाऊंगा।
उन्होंने कहा कि यह सरकार आंकड़ों से खेल रही है, आंकड़ों से विकास नहीं होता है, जमीन पर चीजें होती हैं तब विकास होता है। अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से कहा, समाजवादी पार्टी अपने कुकृत्यों के कारण पूरे प्रदेश में बदनाम हो चुकी है। सभी लोग उसे समझ चुके हैं और इनके पास कोई नीति और एजेंडा नहीं है। पाठक ने कहा, ये बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उप्र में चुनाव था और अब लोकसभा चुनाव भी आएगा, देखिएगा ये लोग रसातल की तरफ जाएंगे।

0 Comments