आजमगढ़ः किशोरी को अगवा कर हवस का शिकार बनाने वाला गिरफ्तार


पंकज सिंह

आजमगढ़। जीयनपुर पुलिस ने किशोरी को अगवा कर हवस का शिकार बनाने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, जीयनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बीते 20 मार्च को थाने पर सूचना दिया कि मिथिलेश पुत्र हरिराम राजभर व विकाश पौत्र बालचन्द राजभर नि0गण ग्राम भटौली थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ने दो पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गये है।

इस सूचना पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। शनिवार को उ.नि. छुन्ना सिंह मय हमराह द्वारा आरोपी मिथिलेश पुत्र हरिराम राजभर को उसके घर ग्राम भटौली से समय 05.35 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments