आजमगढ़। लालच में पंचायत सहायक के साथ ही वार्ड ब्वाय की नौकरी करनी महंगी पड़ गई। पहली नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही वेतन की रिकवरी की जाएगी और एफआइआर भी दर्ज कराया जाएगा। ब्लाक जहानागंज की ग्राम पंचायत जलालपुर निवासी अंकिता यादव ने शिकायती पत्र दिया था।
आरोप लगाया था कि जलालपुर निवासी हरिवंश यादव पंचायत सहायक/एकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटर के पद के साथ ही राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी हास्पिटल चक्रपानपुर में संविदा पर वार्ड ब्वाय के पद पर भी कार्यरत हैं। इस प्रकार दो स्थानों पर एक ही साथ कार्य करके दोनों स्थानों से मानदेय प्राप्त कर रहे हैं। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने प्रकरण की जांच बीडीओ जहानागंज को नामित किया।
मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. आरपी शर्मा ने रिपोर्ट दी कि हरिवंश यादव आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से 24 अप्रैल 2021 से वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत हैं। एक ही साथ दो पदों पर कार्य करने की पुष्टि होने पर सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने हरिवंश यादव की सेवा समापित का आदेश जारी किया। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि वे अब भुगतान किए गए मानेदय की वसूली करें। सहायक विकास अधिकारी पंचायत(एडीओ पंचायत) को निर्देशित किया कि आरोपित के विरुद्ध जहानागंज थाने में एफआइआर दर्ज कराएं

0 Comments