मनीष कुमार
आजमगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से विधवाओं को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए विधवा पेंशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली विधवाएं ही ले सकती हैं। उक्त विचार विशेष बातचीत में प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी शशांक सिंह ने व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इसके तहत जिन महिलाओं की उम्र 18 से 60 साल के बीच है, उन्हीं को इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत विधवाओं को हर महीने 500 रुपये दिए जाने का प्राविधान है। जिले में अब तक कुल 45000 पात्र लाभार्थियों को पेंशन की सुविधा दी जा रही है।
जिला महिला कल्याण अधिकारी प्रीती उपाध्याय ने बताया कि जिले में मिशन शक्ति 4.0 के तहत अब तक 19 कैम्प लगाए गए हैं , जिसमें अब तक 124 निराश्रित महिला (विधवा) को पेंशन योजना के लिए चिन्हित किया गया है। सरकार द्वारा निराश्रित (विधवा) पेंशन की राशि में वृद्धि की गई है, जो कि अब एक हजार रुपये प्रति माह दी जायेगी। यह प्राविधान जनवरी 2022 से शुरू की गई है। इस योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों की शर्तें इस प्रकार है-
- आवेदक उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आयु 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय सीमा समस्त स्रोतों से दो लाख रुपये प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्यथा आप इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
- राज्य अथवा केन्द्र सरकार की किसी अन्य योजना से पेंशन का लाभ न ले रही हो। तभी योजना/पेंशन का लाभ पा सकती हैं।
आनलाइन आवेदन - आवेदन फॉर्म, सूची, sspy.up.gov.in Status: यूपी सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत सालाना 6000 रुपए की आर्थिक मदद की जाती है। यह राशि सीधे विधवा महिला के बैंक अकाउंट में ट्रासंफर कर दी जाती है।
62 वर्षीया तरवां ब्लॉक निवासी जानकी देवी ने बताया कि चार साल पहले पति कि मृत्यु हो गयी थी। पति मजदूरी करके घर चला रहे थे। बच्चों की नौकरी नहीं है,कहाँ जाते, दो साल पहले विधवा पेंशन की जानकारी मिली,तीन महीने में पंद्रह सौ रुपये मिला है। जनवरी महीने से हर तीन महीने में तीन हजार रूपये आ रहें हैं। इस पैसे से बहुत सहारा मिला। ब्लॉक मुहम्मदपुर से 55 वर्षीया रीना सिंह ने बताया कि पांच साल पहले पति की मृत्यु हो गई थी। दूसरों के खेत में मजदूरी करते थे। पति के जाने के बाद घर चलाने में बहुत दिक्कत होती थी बच्चे भी छोटे थे। तीन साल पहले विधवा पेंशन का फॉर्म भरी। प्रति माह पाँच सौ रुपये मिल रहें थे। जनवरी 2022 से एक हजार रुपये प्रति माह मिलने लगा। अब किसी के आगे पैसे के लिए झुकना नहीं पड़ता।

0 Comments