शरद गुप्ता
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री युगपुरुष आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरु की 58वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन किया।
जिलाउपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे स्वतंत्रता संग्राम में उनके द्वारा किए गये योगदान अविस्मरणीय हैं स्वतंत्रता के बाद देश के समक्ष आयी चुनौतियों का पंडित नेहरू ने डटकर सामना किया। भारत में औद्योगिक विकास के रास्ते खोलें भारत में उन्होंने विज्ञान और तकनीक का ऐसा ढांचा तैयार किया जो बाद में संचार क्रांति का आधार बना।
कांग्रेस महासचिव अजीत कुमार राय ने कहा आजादी की लड़ाई मे पंडित नेहरू 9 बार जेल गये और देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभायी। पंडित नेहरू ने पंचशील के सिद्धांत के माध्यम से विश्व शांति की अलख जगायी और विश्व में भारत का मान बढ़ाया। पंडित नेहरू अन्तर्राष्ट्रीय नायक के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी योजना आयोग का गठन किया और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग आरंभ हुआ।
उन्होंने गरीबों शोषितो वंचितो दलितों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किये। उनके बताये रास्ते पर चलकर ही एक सशक्त एवं समृद्ध भारत का निर्माण संभव है। इस मौके पर श्यामदेव यादव, चंद्रपाल यादव, ओंकार पाण्डेय, आजीत कुमार राय, राना खातून, बृजेश सरोज, इम्तियाज अहमद, श्याम सिंह, आनंद सिंह, मूलचंद चौहान,सईद, शंभू शास्त्री, अहमद, शुभाष यादव समेत दर्जनों शामिल हुए।

0 Comments