आजमगढ़ के लाल बिहारी यादव होंगे यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष


लखनऊ। यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव होंगे। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को उनके नाम का प्रस्ताव भेजा था। जिस पर शुक्रवार को विधान परिषद की ओर से आदेश जारी हो गया। अभी तक नेता प्रतिपक्ष रहे संजय लाठर का कार्यकाल गुरूवार को समाप्त हो गया।

सपा ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन के बाद संजय लाठर को जिम्मेदारी दी थी, लेकिन वह सबसे कम कार्यकाल वाले नेता प्रतिपक्ष रहे। गुरूवार को सपा की ओर से वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी लाल बिहारी यादव के नाम का प्रस्ताव विधान परिषद को भेजा गया था।

आजमगढ़ निवासी लाल बिहारी 2020 में एमएलसी चुने गए और इनका कार्यकाल 2026 तक है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्त विहीन गुट) की स्थापना करने वाले लाल बिहारी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रहे हैं। बलिया से मथुरा तक 49 दिन में 1200 किलोमीटर की शिक्षक संदेश पदयात्रा करके सुर्खियों में आए लाल बिहारी शिक्षकों के हितों को लेकर निरंतर संघर्ष करते रहे हैं। अब उनके नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के पीछे आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव भी माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments