आजमगढ़ः बैंक खाते से लाखों रूपए उड़ाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार- धोखे से OTP प्राप्त कर करते थे खेल


पंकज सिंह

आजमगढ़। साइबर क्राइम पुलिस ने धोखे से ओटीपी प्राप्त कर बैंक खातों से लाखों रूपए उड़ाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खातों को सीज कर अन्य लोगों के गायब रूपए की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 24 मई को मनोज मौर्या ने साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ में सूचना दिया कि किसी ने मेरे यूनियन बैंक से 2,25,000 रूपये बिना मेरी जानकारी के निकाल लिया गया है यह पैसा मै अपनी जमीन बेचकर बैंक खाते में रखा था। इस सूचना पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। इसी के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना विमल प्रकाश राय द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उक्त अभियोग की विवेचना से रोहित मौर्या पुत्र सर्वजीत मौर्या निवासी मुस्तफाबाद थाना जहानागंज व् अजय मौर्या पुत्र नवमी मौर्या निवासी मुस्तफाबाद थाना जहानागंज आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।

गुरूवार को प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय मय साइबर थाना टीम मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में मामूर थे की जरिये लोकेशन के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त रोहित मौर्या पुत्र सर्वजीत मौर्या निवासी मुस्तफाबाद थाना जहानागंज व् अजय मौर्या पुत्र नवमी मौर्या निवासी मुस्तफाबाद थाना जहानागंज आजमगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से वादी के पैसे से ख़रीदा हुआ। ऐपल आईफोन 13 कीमती करीब 80,000 रूपये व् करीब 02 लाख रूपये अभियुक्त के बैंक खातो में फ्रीज़ कराया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त रोहित मौर्या ने बताया की मै लोगो की मोबाइल को धोखे से प्राप्त कर OTP ले लेते है। उसके बाद फर्जी मोबाइल नंबर से Mobikwik वॉलेट की आईडी बनाकर पैसा अपने दोस्त अजय मौर्या के बैंक खातो में ट्रान्सफर करके निकाल लेते है तथा उसी पैसे से मै amzon से Apple Iphone 13 भी ख़रीदा है और पैसा मेरे बैंक खातो में है जो पुलिस द्वारा फ्रीज़ करा दिया गया है1 गिरफ्तार अभियुक्त रोहित मौर्या और अजय मौर्या के बैंक खातो की जाँच की जा रही है की अब तक कितने लोगो के साथ इस तरह से फ्रॉड किया गया है।

Post a Comment

0 Comments