आजमगढ़ः पूर्व सांसद उमाकांत यादव की 15 लाख की संपत्ति कुर्क - देखे विडियो


धीरेन्द्र यादव

फूलपुर/आजमगढ़। थाना दीदारगंज में पंजीकृत उप्र गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित आरोपित पूर्व सांसद उमाकांत यादव की करीब 1.1 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश 9 मई को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने दिया था।


इसी क्रम में गुरूवार को पुलिस व प्रशासानिक अधिकारियों ने फूलपुर स्थित ग्राम पूराकतवारू परगना माहुल, तहसील फूलपूर गाटा सं 147 रकबा 0.300 हे0 सम्पूर्ण जिसकी चौहद्दी उत्तर गाटा सं 155 चक मार्ग दक्षिण गाटा सं 143 नाली, पूरब गाटा सं 146 शोभनाथ आदि है तथा मूल्याकंन करीब 15 लाख रूपए है। जिसको कुर्क की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments