मऊ। जिलाधिकारी मऊ की फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिले के अधिकारियों से चैट करके अभद्र भाषा का प्रयोग करके धन की मांग करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
शहर कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित अज्ञात व्यक्ति व्हाट्सएप नंबर 7014279601 के द्वारा अपनी डीपी पर जिलाधिकारी मऊ का फोटो लगाकर व्हाट्सएप से जनपदीय अधिकारियों से चैट कर धन की मांग करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करता था।
यह बात संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ एवं उस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ जो मोबाइल नंबर 70142 79601 के द्वारा व्हाट्सएप चलाता है एवं अपने कृत्य से जिला अधिकारी मऊ की व्यक्तिगत पद एवं प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहा था, उसके इस अनैतिक कृत्य के लिए एवं उसे कठोर सजा दिलाने के लिए थाना कोतवाली मऊ में एफआईआर दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही व्हाट्सएप नंबर से किए गए चैट की स्क्रीन शॉट की छाया प्रति भी थाना कोतवाली मऊ में प्रस्तुत किया गया है।

0 Comments