आजमगढ़: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सूबेदार यादव व मंत्री बने ऋषि देव मौर्य- ली पद एवं गोपनीयता की शपथ



आजमगढ़। बुधवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा आजमगढ़ का अधिवेशन व संघ का चुनाव मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ के सभागार में प्रांतीय प्रवेक्षक डॉ. सरफराज अहमद (अध्यक्ष ) डी.पी.ए मऊ व मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव (से० नि० फार्मासिस्ट), उप चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार यादव (अध्यक्ष) फार्मासिस्ट फेडरेशन जनपद मऊ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।  

संघ के संविधान के अनुसार निम्न पदाधिकारी निर्वाचित हुए --

👉 अध्यक्ष- श्री सूबेदार यादव (सा० स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर)

👉वरिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री राम प्रसाद यादव (सा० स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी )

👉उपाध्यक्ष - श्री अनिल चौधरी (मंडलीय अस्पताल आजमगढ़)

👉मंत्री - श्री ऋषि देव मौर्य (सा० स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर )

👉संगठन मंत्री - श्री दिनेश कुमार (सी.एम.एस.डी आजमगढ़)

👉संयुक्त मंत्री- श्री रविंद्र चौधरी (सा० स्वास्थ्य केंद्र महमदपुर)

👉कोषाध्यक्ष - श्री रामानंद यादव (मंडलीय अस्पताल आजमगढ़)

👉समप्रेक्षक - श्री राम सूरत (सा० स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर)


निर्वाचित पदाधिकारियों को डॉ. सरफराज अहमद प्रांतीय प्रवेक्षक द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Post a Comment

0 Comments