आजमगढ़ः नाबालिक अपहरण, बलात्कार व हत्या का आरोपी 25 हजारी मुठभेड़ में घायल-दो साल से चल रहा था फरार



पंकज सिंह

आजमगढ़। बरदह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25000 रुपये का ईनामिया नाबालिक के अपहरण, बलात्कार व हत्या का 02 वर्ष से फरार शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल व अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2020 को बरदह निवासी ने थाना पर लिखित तहरीर दिया कि मेरी पुत्री 22 जुलाई को पैसा निकालने हेतु बरदह बैंक गई थी लेकिन वापस नही आयी। इस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपहृता का शव 17 अगस्त को माइनर नहर इरना गोकुलपुर के पास मिलने व साक्ष्य संकलन के आधार पर गोल्डी उर्फ संदीप प्रजापति पुत्र रामअचल प्रजापति ग्राम कुसवा थाना दीदारगंज व गुड्डू राम उर्फ पवन पुत्र जियालाल हरिजन ग्राम दरियापुर थाना दीदारगंज तथा परदेशीलाल उर्फ बंटी पुत्र बहादुर प्रजापति ग्राम गदाइपुर थाना दीदारगंज नाम प्रकाश में आया था। तब पुलिस ने आरोपी गोल्डी उर्फ संदीप प्रजापति को 22 दिसबंर 2020 व गुड्डूराम उर्फ पवन को 24फरवरी 21 को गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा मे निरूद्ध है। जब कि परदेशीलाल उर्फ बंटी 02 वर्षाे से लगातार फरार चल रहा था।

रविवार को भोर में धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह के चेकिग के दौरान महुजा मोड से आ रही मोटर साइकिल को रोकने पर मोटर साइकिल सवार भागने लगा तब हमराही पुलिस की मदद से गिरफ्तारी हेतु उसको घेरने का प्रयास किया गया कि अपने आप को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा। पर्याप्त चेतावनी के बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जो अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा. पूछने पर अपना नाम ’परदेशी लाल उर्फ बंटी सिंह पुत्र बहादुर प्रजापति निवासी गदाईपुर थना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 36 वर्ष बताया’ जामा तलाशी से उसकी जेब से 1000 सौ रुपया बरामद हुआ।

पूछताछ करने पर बताया कि 20 मार्च 22 को प्रिमीयर पब्लिक स्कूल ठेकमा गेट के सामने से मैने यह पैशन प्रो मोटर साइकिल चुरा लिया था। पकडे जाने के डर से दिल्ली चला गया था कुछ दिन पहले ही आया था और छिपकर रह रहा था। आज मैं चोरी की इसी मोटर साइकिल से रिश्तेदारी जा रहा था आप लोगो को देख कर चेकिग मे पकड़े जाने की डर से भाग रहा था कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया। बदमाश को प्राथमिक इलाज सीएचसी बरदह रवाना किया गया। थाना बरदह आजमगढ़, में तेजाब डालकर लड़की की हत्या में शामिल होना स्वीकार किया।

Post a Comment

0 Comments