संदीप उपाध्याय
आजमगढ़। 18वीं विधान सभा का चुनाव तो सकुशल संपन्न हो गया लेकिन विधान परिषद के चुनाव का परिणाम अभी आना बाकी है। 12 अप्रैल दिन मंगलवार को इस चुनाव का भी परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अब यह देखना है कि परिणाम किसके पक्ष में जाता है और ताज किसके सिर सजता है। बताते चले कि विधान परिषद के इस चुनाव में आजमगढ़-मऊ स्थानीय निकाय से कुल पांच उम्मीदवार मैदान में है जिसमें भाजपा से पूर्व विधायक अरूणकांत यादव, सपा से वर्तमान विधान परिषद राकेश यादव गुड्डू व निर्दलीय उम्मीदवार विक्रांत सिंह रिषु, अमरेश कुमार व सिंकदर प्रसाद कुशवाहा है।
इसमें भाजपा उम्मीदवार अरूणकांत यादव जहां बाहुबली सपा विधायक रमाकांत यादव के पु़त्र है वहीं विक्रांत सिंह रिषु विधान परिषद सदस्य व राजनीति के माहिर खिलाड़ी यशवंत सिंह के पुत्र है। चर्चा के अनुसार, इन्हीं दो लोगों के बीच मुख्य मुकाबला बताया जा रहा है लेकिन वर्तमान विधान परिषद सदस्य राकेश यादव गुड्डू को हल्के में लेना बेमानी साबित होगी। मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। कारण पूर्वाचल के इस मंडल में जाति राजनीति हावी रही है। जैसा कि बीते दिनों संपन्न हुए विधान सभा चुनाव के दौरान देखने को मिला भी।
इस आधार पर अब यदि देखा जाए तो आजमगढ़-मऊ मिलाकर कुल 5946 मत हैै। जिससें 2200 मतदाता यादव बिरादरी के है तथा 1700 के लगभग सवर्ण मतदाता है। शेष मतदाता सभी जातियों के है। यदि जातीय आधार पर देखा जाए तो अरूणकांत यादव व राकेष यादव गुड्डु के बीच जातीय मत बंट सकता है जो दोनों के लिए घातक साबित हो सकता है कारण यदि सवर्ण मतदाता विक्रांत सिंह रिशु के तरफ एक तरफा गए तो इनका पलड़ा भारी हो सकता है। हां यदि अरूणकांत यादव अपने जातीय मतदाताओं के साथ सवर्ण मतदाताओं की कुछ संख्या अपनी तरफ कर लिए होंगे तो यह कहना कही से भी गुजर नहीं होगा कि जीत का सेहरा अपने सिर बांध लेंगे।
इसी तरह यदि विक्रांत सिंह रिषु सवर्ण मतदाताओं को छोड़ यादव व अन्य बिरादरी के मतदाताओं को अपने तरफ करने में कामयाब हुए होंगे तो चुनाव जीतने में आसानी होगी। जहां तक सपा प्रत्याशी व वर्तमान विधान परिषद सदस्य राकेश यादव गुड्डू की बात करें तो इनके तीसरे नंबर पर रहने के आसार नजर आ रहे है। दिलचस्प यह है कि इस चुनाव में दो प्रत्याशियों के पिता की प्रतिष्ठा दांव पर है अब देखना है कि इन दोनों में इज्जत कौन बचा पाता है। यह फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा।




0 Comments