आजमगढ़ः सलाखों के पीछे पहुंचा किशोरी संग दुष्कर्म का आरोपी


पंकज सिंह
आजमगढ़। महाराजगंज पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महाराजगंज थाना क्षेत्र के की एक महिला ने स्थानीय थाने पर शिकायत की थी कि ग्राम नौबरार त्रिपुरारपुर निवासी ने लड़की को जो बकरी चराने घर से दूर गयी थी, उसके साथ जोर-जबरदस्ती से गन्ने के खेत मे ले जाकर अवैध सम्बन्ध बनाया गया। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं को मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में जुट गई।

शनिवार को थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा से सम्बन्धित वांछ्ति आरोपी अजय यादव पुत्र फूलचन्द यादव को परशुरामपुर बाजार सरदहा तिराहा के पास से समय करीब 09.10 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments