आजमगढ़ः पुलिस के हत्थे चढ़ा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला बदमाश



पंकज सिंह

आजमगढ़। जीयनपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले बदमाश को अजमतगढ़ बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली जीयनपुर की एक गाँव की लड़की द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि शनि यादव पुत्र रामाश्रय निवासी इसहाकपुर थाना कन्धरापुर जनपद ने बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना व शादी से इंकार किया गया है। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के तलाश में जुट गई।

शनिवार को उ.नि.श्याम सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शनि यादव पुत्र रामाश्रय निवासी को अजमतगढ़ बाज़ार से सुबह करीब 08.00 बजे गिरफ्तार किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments