आजमगढ़ः SP ने मासूम के हत्यारोपित मनीष राम की खोली हिस्ट्रीशीट



पंकज सिंह
आजमगढ़। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य’ द्वारा थाना रानी की सराय क्षेत्र’ के 05 वर्षीय कुनाल कुमार’ के ’हत्यारे मनीष राम’ के विरूद्ध थाना रानी की सराय की हिस्ट्रीशीट खोली गयी, जिसकी निगरानी की जा रही है।

इस संबंध में रानी की सराय थाना क्षेत्र के जगरनाथ सराय निवासी अवधेश कुमार पुत्र स्व0 कोमल राम ने स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी कि 11 फरवरी को समय करीब 4.30 बजे मेरा पुत्र कुनाल कुमार उम्र करीब 5 वर्ष जो घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था कि खेलते खेलते कही चला गया काफी खोजबीन किया परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली।

इस तहरीर पर स्थानीय थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 51/22 धारा 307 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा मु0अ0सं0-49/2022 धारा 363 भादवि का लोप कर अभियोग में धारा 364ए, 302, 201, 203 भादवि की बढोत्तरी की गई। अभियोग में आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है’। आरोपी जेल में है।

Post a Comment

0 Comments