पंकज सिंह
आजमगढ़। तरंवा पुलिस ने मंगलवार को खरिहानी दुर्गा मंदिर के पास से लेखपाल दंपती हत्याकांड की आरोपित बहू को गिरफ्तार कर लिया है। बहू हत्या की साजिश में जमानत पर थी। पुलिस विवेचना में हत्या में भी इसका नाम प्रकाश में आया है। 28 दिसबंर की रात को लेखपाल रामनगीना राम व मंशा देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। बेटे उदय प्रताप ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उस समय पुलिस ने मृतक बहू को साजिशकर्ता के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा था।
उसके बाद वह जमानत पर रिहा हो गई। पुलिस विवेचना में आरोपित कोठिया निवासी पंकज यादव तथा ज्योति पत्नी कौशल प्रताप निवासी पित्थौरपुर समेत 12 लोग का नाम प्रकाश में आया था। थानाध्यक्ष तरवां रत्नेश कुमार दूबे ने आरोपित बहू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे आरोपित पंकज यादव से प्रेम प्रपंच में बताया जा रहा है।

0 Comments