जनता के सवालों से बचने को दिया इस्तीफा- सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भाजपा का जोरदार हमला



मनीष कुमार

आजमगढ़। आजमगढ़ से सपा सांसद अखिलेश यादव द्वारा त्यागपत्र देने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने जोरदार हमला किया है। कहा कि सांसद के तौर पर आजमगढ़ की जनता के विश्वास को तोड़ने वाले अखिलेश यादव ने जनता के सवालों से बचने के लिए आजमगढ़ के सांसद पद से इस्तीफा दिया है। जब कभी भी आजमगढ़ की जनता को आवश्यकता थी सपा प्रमुख उनके बीच में नहीं दिखे, चाहे वह कोरोना की महामारी हो या आजमगढ़ में बाढ़ का कहर रहा हो या फिर अवैध शराब से लोगों की व्यापक पैमाने पर मौत का मातम रहा हो। जनता के किसी भी दुख दर्द और मुसीबत में लोगों के बीच उपस्थित नहीं रहे। जिसके कारण जनता उनसे बहुत ही निराश थी।

संसद में नहीं उठाई आवाज

सांसद के तौर पर आखिर उन्होंने विकास के कौन से काम किए हैं। उन्हें मिलने वाली सांसद निधि का उपयोग किस इलाके को चमकाने के लिए किया है। आजमगढ़ के सांसद के तौर पर संसद के पटल पर उन्होंने आजमगढ़ के विकास के लिए कब आवाज उठाई। जाहिर है उनके पास इन सारे सवालों के जवाब नहीं थे और उनको लग रहा था कि अगली बार लोकसभा चुनाव में जब वे जनता के बीच में आएंगे तो जनता उनसे यह सभी सवाल पूछेगी इसलिए घबराकर उन्होंने आजमगढ़ लोक सभा सांसद पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

आजमगढ़ आना भूल जाते समाजवादी

उन्होंने बताया कि समाजवादियों की पुरानी आदत है कि वे आजमगढ से चुनाव जीतने के बाद आजमगढ़ को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले मुलायम सिंह यादव भी आजमगढ़ के सांसद रह चुके हैं। वह भी सांसद चुने जाने के बाद आजमगढ़ की ओर रुख नहीं करते थे।

Post a Comment

0 Comments