मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम इंदारा मेला मैदान निवासी सर्वेश कुमार पुत्र बाबूलाल 27 वर्षीय मंगलवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर किया आत्म हत्या कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा मेंला मैदान निवासी सर्वेश कुमार पुत्र बाबूलाल कुमार 27 वर्षीय ने परिवारिक कलह से मंगलवार की रात अपने मकान की दूसरे मंजिल पर साड़ी के सहारे पंखे के हुक में लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। सर्वेश तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था।
2 वर्ष पहले हुई थी मृतक की शादी
सर्वेश के पिता बाबूलाल ने इसकी जानकारी डायल 112 नम्बर पुलिस को दिया। सूचना पर डायल 112 नम्बर की पुलिस व चौकी प्रभारी अदरी लाल साहब गौतम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिता बाबूलाल ने पुलिस के पूछने पर बताया कि मेरे लड़के का शादी बड़हलगंज के करवरियापार गांव निवासी गुड्डुन कुमार की लड़की रंजू से लगभग दो वर्ष पूर्व हुआ था। उसकी 6 महीने की एक बच्ची है।
कमरे में पखे के हुक से लटका मिला शव
मेरा लड़का 13 मार्च को अपनी पत्नी को मायके से लेने गया था। लेकिन उसकी पत्नी आने से इंकार कर दी। तों मेरा लड़का घर वापस चला आया। मंगलवार की रात लगभग 9 बजे खाना लेकर वह अपने कमरे में चला गया। आधे घंटे बाद उसका छोटा लड़का जब थाली लेने कमरे में गया तो उसका दरवाजा बंद था। उसके बाद परिजन दरवाजा तोड़कर देखा की वह पंखे के हुक में लटका है। बाबूलाल ने कोपागंज थाना में लिखित तहरीर दिया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कोपागंज हरेराम मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल को भेज दिया।
0 Comments