मऊ। कोरोना से लड़ने के लिए एक कदम और आगे बढ़ते हुए सरकार ने 16मार्च दिन बुधवार से 12 वर्ष के किशोरों के लिए कोवैक्स का टीका की खुराक की शुरुआत कर दी गई विभाग ने इसके लिए जिला पुरुष चिकित्सालय से इस टीकाकरण की शुरुवात हुई। बुधवार को जनपद के टीकाकरण की पहली डोज नीलांश सिंह को स्टाफ नर्स सुमन के द्वारा जया, चंद्रप्रभा, रीता, किरण,जूही और बिन्देश्वरी की मौजूदगी में दी गई फले दिन कुल पाँच किशोरों का कोरोना से बचाव का टीकाकरण किया गया, यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम नारायण दुबे ने दी।
93 हजार से ज्यादा किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नोडल अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया बताया कि सदर अस्पताल में विभाग ने एक स्पेशल बूथ बनाया है जहां पर हर किशोर को टीका लगाया जाएगा इस टीकाकरण के लिए किसी भी प्रकार के ऑनलाइन पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। उम्र संबंधित कोई भी प्रमाण पत्र स्कूल का आई कार्ड भी मान्य लेकर किशोर टीका का लाभ प्राप्त कर सकता है वही विभाग ने 12 वर्ष के कुल 93444 हजार किशोरों को टीका का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
0 Comments