बेटे संग मिल करता ब्लैकमेलिंग का धंधा-जाने क्या है प्रकरण




भरतपुर। पुलिस ने जिले के नगर कस्बे से सेक्सटॉर्शन के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गांव बिड़गवा के एक खेत में पेड़ के नीचे मोबाइल पर सैक्स चैट कर रहे पिता पुत्र को पकड़ा। पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले अजीम मेव (58) और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया।

यूट्यूब अधिकारी बन करते पैसे की डिमांड

इनके पास मिले मोबाइलों में कई अश्लील वीडियो, सेक्स चौट, पेटीएम अकाउंट, मेल आईडी मिले हैं। आरोपी पिता अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर फेसबुक पर लड़की बन कर दोस्ती करते। उसके बाद वीडियो कॉलिंग कर अश्लील वीडियो बनाकर रुपयों की मांग करते। नहीं देने पर विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते। इसके साथ ही यूट्यूब अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो डिलीट करवाने के लिए भी पैसे की डिमांड करते थे।

सैक्स चैट कर रहे पिता-पुत्र को पकड़ा

भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि मेवात क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों पर रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह कविया के मार्गदर्शन एवं सीओ रोहित कुमार मीणा के निर्देशन में थाना अधिकारी नगर हरलाल मीणा द्वारा एसआई महेश कुमार की एक टीम गठित की गई। जिनके द्वारा शुक्रवार को गांव बिड़गवा के एक खेत में पेड़ के नीचे मोबाइल पर सैक्स चैट कर रहे पिता पुत्र को पकड़ा गया है। पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले अजीम मेव पुत्र भाग मल (58) को गिरफ्तार कर उसके नाबालिग बेटे को निरुद्ध किया है। जिनके पास मिले मोबाइलों में कई अश्लील वीडियो, सेक्स चौट, पेटीएम अकाउंट, मेल आईडी मिले हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments