पंकज सिंह
आजमगढ़। सिधारी पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुताबिक, आरोपी जयमिन्दर चौहान उर्फ दुर्गविजय पुत्र लालचन्द्र चौहान उर्फ भइयालाल निवासी जाफरपुर द्वारा नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी किया गया जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरूवार को आरोपी को नरौली तिराहे से रात करीब 9 बजे गिरफ्तार कर चालान किया जा रहा है।
0 Comments