पंकज सिंह
आजमगढ़। रानी की सराय पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व आडियों वायरल करने की धमकी देने वाले सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। 21 मार्च को जीयनपुर निवासी एक आवेदिका ने स्थानीय थाने पर शिकायत की गयी कि राहुल पुत्र रामरतन यादव ग्राम तमौली द्वारा आवेदिका के साथ लगभग 13 से 14 माह से शादी का झाँसा देकर घर आकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया तथा धमकी दी गयी कि यदि इसके सम्बन्ध में किसी को बताने पर आडियो रिकार्डिग वायरल कर दिये जाने की धमकी दी गयी। इस तहरीर पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। मंगलवार को प्र0नि0 दिलीप कुमार सिंह ने आरोपी राहुल पुत्र रामरतन यादव को बेलइसा चौराहा से समय करीब 11.35 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।

0 Comments