अखिलेश यादव-आजम खां का लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, करहल से विधायक रहेंगे पूर्व CM



नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वह करहल से विधायक रहेंगे। बता दें कि उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। अखिलेश यादव के साथ ही आजम खां ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वह रामपुर सदर सीट से विधायक रहेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अखिलेश ने यह फैसला अपने पिता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के कहने पर लिया है।

समाजवादी पार्टी जहां अखिलेश के इस फैसले को उचित बता रही है और कह रही है कि इससे उत्तर के पार्टी विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। वही भाजपा नेताओं का कहना है कि वैसे तो यह सपा का अंदरुनी मामला है लेकिन सच यह है कि अखिलेश यादव को पता चल गया है कि 2024 में भी पार्टी का हश्र ऐसा ही होने वाला है। वह करहल से बड़ी मुश्किल से चुनाव लड़ना चाहते हैं और 2024 में सांसद का चुनाव नहीं लड़ना चाहते इसलिए अगले पांच साल उन्होंने विधानसभा में ही रहने का फैसला लिया।

Post a Comment

0 Comments