आजमगढ़। अतरौलिया पुलिस ने पैसे के लेनदेन में चाकू से हमला करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके निशानदेही पर हमला प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सोमवार की दोपहर लगभग 13.30 बजे पैसे के लेनदेन को लेकर बसावन पट्टी अतरौलिया निवासी पंकज मिश्रा पुत्र राम सरोज मिश्रा ने कार्तिकेय पटेल के आवास पर जाकर गाली गुप्ता देने लगा कार्तिकेय पटेल उसे मना किया तो वह घर में घुस कर उसको मारने-पीटने लगा तथा जान मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू को निकाल कर उसके ऊपर हमला कर दिया। चाकू कार्तिकेय पटेल के हाथ में घुस गया और हाथ कट गया। बीच बचाव करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस घटना की जानकारी कार्तिकेय के पिता ने पुलिस को दी।
मंगलवार को उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छितौनी बाईपास पुल के पास मोटरसाइकिल के साथ पंकज मिश्रा को पकड़ लिया। तलाशी में एक अदद चाकू जो पेपर में लिपटा था बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि इसी चाकू से मैने मदियापार प्रा0 स्वा0 केन्द्र में पैसे के लेन देन को लेकर कार्तिकेय पटेल को जान से मारने की नियत से उसके ऊपर हमला किया था परन्तु संयोग वश चाकू उसके हाथ को फाड़ दिया। जब वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा तो मै वहाँ से चाकू लेकर भाग आया था और पुलिस के डर से आज इसे लेकर कहीं फेंकने जा रहा था।
0 Comments