आजमगढ़। फर्जी कागजातों के आधार पर लोन लेने वाले जीजा-साला को सिधारी पुलिस ने नरौली तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मजबूरी में लोन लिया था।
जानकारी के अनुसार, बीते 1 अक्टूबर 2021 को तहबरपुर थाना क्षेत्र के करवनिया निवासी श्रीमती कमला देवी पत्नी स्व0 श्रीराम ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके पुत्र प्रेमनाथ दीपक द्वारा अपनी सास व साले के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड लगाकर व फर्जी हस्ताक्षर कर उत्कर्ष स्माल फाइनेन्स बैंक लिमिटेड से 25 हजार रूपये का लोन ले लेने हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर जुट गई थी।
मंगलवार को उ0नि0 अवधेश कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिरी सूचना पर उपरोक्त मुकदमें वांछित आरोपी प्रेमनाथ दीपक व आकाश कुमार को नरौली तिराहे से समय 11.00 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी प्रेमनाथ दीपक ने पुलिस को बताया गया कि मैने मजबूरी में लोन फाइनेन्स करा लिया था और आकाश कुमार ने बताया गया कि मैंने जानकारी के अभाव में लोन के कागजातों पर अपना हस्ताक्षर बना दिया था।
0 Comments