आजमगढ़ः इस बार होली पर्व की 18 व 19 को होगी सार्वजनिक अवकाश- जाने क्यों!



आजमगढ़। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलक्ट्रेट अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2022 हेतु निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिसमें 18 मार्च को होली का अवकाश घोषित है, उत्तर प्रदेश में 18 मार्च 2022 के साथ साथ 19 मार्च को भी होली का त्योहार मनाया जायेगा। ऐसी स्थित में निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन 19 मार्च 2022 को भी होली का सार्वजिनिक अवकाश घोषित किया जाना है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार 19 मार्च 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी माना जायेगा।

Post a Comment

0 Comments