पंकज सिंह
आजमगढ़। बरदह पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुए मुठभेड़ में दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़े के लिए घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायंरिग कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को लगभग शाम सवा चार बजे बरदह एसओ धर्मेन्द्र कुमार सिंह चेकिग के दौरान भादो मोड़ से आ रही मोटर साइकिल को रोकने पर मोटरसाइकल सवार पीछे मुड़ कर भागना चाहे जिसमे दो बदमाश को गिरफ्तार किया गया। तीसरा बदमाश भागने मे सफल रहा। पकड़े गये बदमाशों के नाम रोशनलाल व रितिक कुमार के पास से लूटी गई मोटर साइकिल 02 अवैध तमंचे बरामद हुए।
फरार बदमाश की तालाश में पुलिस ने बर्रा तिराहे से मकान पर दबिश के दौरान भागते हुए बदमाश ने पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा। आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष बरदह द्वारा अपनी सरकारी पिस्टल से फायर किया गया जो बदमाश के दाहिने पैर में लगा व बदमाश नीचे गिर गया। बदमाश को आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए समय 22.45 बजे बर्रा तिराहा के पास खेत में पकड़ लिया गया।
तीन दिन पहले लूट की घटना को दिया था अंजाम
पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ में अपना नाम संदीप कुमार पुत्र रामदुलार निवासी गंगवल थाना मेहनाजपुर’ जनपद आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष बताया। पूछताछ पर बताया कि तीन दिन पहले अपने साथियो (रोशनलाल, रितिक कुमार ) के साथ मिलकर जिवली देवगांव रोड पर शाम को एक ब्यक्ति से मो0सा0 व मोबाइल छीने थे आज हम तीनो लोग ’उसी लूटी गयी मोटर साइकिल से किसी बड़े काम के लिए रेकी कर रहे थे कि शाम को पुलिस द्वारा हमारे दोनो साथियो को चेकिग के दौरान मोटर साइकिल सहित पकड़ लिया गया।
0 Comments