पंकज सिंह
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र टोलप्लाजा के पास पांच लूटेरों ने गुरूवार को टाण्डा एनटीपीसी अम्बेडकर नगर से राख लादकर मऊ बाईपास के लिये जा रहे ट्रक में जबरदस्ती चढ़ कर चालक को मारपीट कर ट्रक लेकर भाग गए। पीड़ित चालक ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष रमेश कुमार मय हमराह उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, का0 विनय प्रताप सिंह, का0 अमित जायसवाल के द्वारा निर्माणाधीन गोरखपुर एक्सप्रेस वे के पास से केशव सिंह पुत्र रघुबीर सिंह, सुबाष पुत्र माता प्रसाद, मुन्ना पुत्र कनई सिंह, लोकेन्द्र सिंह पुत्र राम औतार सिंह सभी राजस्थान राज्य के धोलपुर जिले के निवासी है जबकि आकाश मौर्य पुत्र श्याम बिहारी मौर्य निवासी रानी की सराय आजमगढ़ को लूटे गये ट्रक तथा क्रेटा गाड़ी के साथ समय 10.20 बजे गिरफ्तार कर लिया।

0 Comments