आजमगढ़ः समाजसेवी नवल किशोर डालमिया का बीमारी से निधन, शोक की लहर



आजमगढ़। शहर के प्रमुख समाज सेवी व कुशल व्यापारी नवल किशोर डालमिया का बीमारी से शुक्रवार को अचानक निधन हो गया। इस घटना से आस-पास में क्षेत्रों में शोक की लहर छाया गई है। जानकारी के अनुसार शहर के बड़े व्यवसाई स्व. लक्ष्मी नाराणय डालमिया के बड़े बेटे नवल किशोर डालमिला 65 का दिल्ली से आजमगढ़ आते हुए रास्ते में निधन हो गया। वह मुंह के कैसर के रोग से काफी दिनों से पीड़ित थे। इस दुखद घटना से पूरे शहर में शोक व्यापत है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें विनम्र श्रद्धाजलि अर्पित कर ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रात करीब 8 बजे उनका शव आवास पर आने की सूचना है।

Post a Comment

0 Comments