विजय कुमार यादव
दीदारगंज/आजमगढ़। दीदारगंज थाने के एक मिठाई के दुकान में देर रात कुछ दंबग किस्म के लोग आए और मिठाई खाने के बाद जब दुकानदार ने रूपए मांगे तो दबगों ने रूपए देने से मना कर दिया। विरोध करने पर दुकानदार के दो पुत्रों व एक लेबर को जमकर लात-घूसों में मार-पीट कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर इस घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार, दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव चौक पर जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तिवारी का पूरा गांव निवासी शिवशंकर बिंद (मनाने) पुत्र बेक्कर बिंद की मिष्ठान की दुकान है। सोमवार की रात को लगभग आठ बजे आमगांव के पांच लोग दंबग जो मनबढ़ एवम अराजक तत्व हैं दुकान में आकर सामान मांगकर खाए पीए रूपए मांगने पर मेरे पुत्र अभिषेक बिंद 17 वर्ष, विकास 12 वर्ष तथा लेबर प्रवेश यादव 23 वर्ष को पांच लोगों ने लात घूसा एवम बांस से मारपीट कर घायल कर दिया।
विरोध करने पर भद्दी-भद्दी गालियां देकर मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर दुकानदार काफी डरा सहमा है पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना दीदारगंज थाना में दी है।

0 Comments