विजय कुमार यादव
दीदारगंज/आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के कस्बा गांव निवासी विवेक राय 34पुत्र स्व0हरि कुंवर राय का शव बुधवार सुबह उनके ही खेत में स्थित उनके ही पोल्ट्री फार्म में संदिग्ध परिस्थितियों में नायलान की रस्सी से लटकता हुआ मिला बगल में टेंट हाउस की सीढ़ी भी मिली देखने से प्रतीत हो रहा था कि पोल्ट्री फार्म में लोहे के एंगल में नायलान की रस्सी बांधकर टेंट हाउस की सीढ़ी के सहारे फांसी लगाकर सीढ़ी को ढ़केल दिया गया हो।
सूचना पर सरायमीर थाना की पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्यवाही में जुटी। मृतक के दो पुत्र शिवांस 4वर्ष तथा यश 2वर्ष का है ।मृतका की पत्नी प्रींसी राय हैं ।मृतक तीन भाई था बड़े भाई का नाम विजय कुमार राय दूसरे भाई कमलेश राय थे जिनकी 2002में आजमगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । मृतक के पैंट की जेब से सुसाईट नोट तथा मोबाइल फोन भी मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मां राधिका देवी सहित परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है

0 Comments