मिथिलेश कुमार यादव
फूलपुर/आजमगढ़। पवई थाना के ग्रामपंचायत ओरिल के चिरेमार गांव में मुबंई से घूमने आई दो सगी बहनों की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के ओरिल ग्रामपंचायत के चिरेमार गांव निवासी नजमा 14 वर्ष पुत्री मो. ताहिर और फारेहा 13 वर्ष पुत्री अजीज मुंबई में अपने चाचा शकील के साथ रहकर पढ़ाई करती है। नजमा कक्षा नौ और फारेहा कक्षा आठ की छात्रा थी। 15 दिन पहले वह अपने चाचा के साथ अपने गांव घूमने के लिए आई थी।
16 मार्च को मुबंई जाने का था टिकट
16 मार्च को उनका मुंबई जाने का टिकट था। रविवार को दो बजे वह घर पीछे स्थित पोखरी के किनारे घूमने के लिए गयी थी। नजमा का पैर फिसल गया और पोखरी में जा गिरी। उसे बचाने के चक्कर में फारेहा में पोखरी में गिर गई। जब तक उन्हें बचाया जाता तब पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।
जानकारी होने पहुंचे विधायक रमाकांत
देर से जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों किशोरियों को बाहर निकाला गया। उन्हें अम्बारी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी होने पर विधायक रमाकान्त यादव तत्काल पहुँचकर परिजनों मे शोक जताया।
0 Comments