युवती से छेड़खानी के आरोप में 6 गिरफ्तार



बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ हुई छेड़खानी की घटना में पुलिस ने बुधवार को आधा दर्जन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी कर दिया। लड़की ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। हालांकि इसके बाद पंचायत होने लगी। काफी प्रयास के बाद भी मामला नहीं सलटा तो पीड़िता के दादा ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। 

पुलिस ने इस मामले में छह आरोपितों रोहित गुप्ता, अशोक गुप्ता, राहुल गुप्ता, पप्पू गुप्ता, कुंदन उर्फ समीर गुप्ता, दीपक गोंड व सुखदेव गोंड के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ बैरिया अशोक मिश्र का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments