वैष्णो देवी मंदिर हादसे में गोरखपुर के डॉक्टर की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल


गोरखपुर। जिले के चौरी चौरा इलाके के रामपुर बुजुर्ग निवासी डॉक्टर अरुण सिंह की वैष्णो देवी भवन में भगदड़ के दौरान मौत हो गई है। घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक डॉक्टर अरुण सिंह रामपुर बुजुर्ग के पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश के एकलौते पुत्र थे। इनकी अभी एक महीने पहले ही शादी हुई थी। डॉक्टर अरुण सिंह गोरखपुर शहर के जेल बाईपास पर ही जयहिंद हॉस्पिटल खोले थे। इनके साथ अन्य डॉक्टर भी गए थे जिन्हें हल्की फुल्की चोटें आई हैं।

माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ के दौरान अपने परिजन को खोने वाले एक चश्मदीद उधमपुर निवासी कलदेव सिंह ने बताया कि माता वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में कम जगह में ज्यादा लोग आ गए। इससे लोगों को निकलने की जगह नहीं मिल रही थी। थोड़ी सी जगह में बड़ी संख्या में लोग आ और जा रहे थे। इसी बीच धक्का मुक्की के कारण भगदड़ मच गई।

Post a Comment

0 Comments