मेहनगर के समाजसेवी रणजीत सिंह का हृदय गति रूकने से निधन



मुकेश सिंह

मेहनगर/आजमगढ़। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी के नेता 70 वर्षीय रणजीत सिंह की हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि श्री सिंह मेहनगर में अपने युवा काल से जन सेवा में लगे हुए थे। लगभग 40 वर्ष निरूस्वार्थ और समान भाव से सभी के दुःख-सुख में शामिल रहे। नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर और संघर्षरत रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ चुके थे। उनके निधन से नगर की अपूरणीय क्षति हुई है। निधन का समाचार सुनते ही नगर शोकाकुल हो उठा। नगर के सभी वर्गों के लोग उनके निधन पर मर्माहत हो उठे।

भाजपा के जिला अध्यक्ष धु्रव कुमार सिंह, तीजाराम, कृष्ण बिहारी सिंह, अरविंद सिंह, राजेश अस्थाना, नगर अध्यक्ष अशोक चौहान, कमलेश कुमार मधुकर, डा० भरत गौतम, तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, सपा के वरिष्ठ दीपचंद विशारद, राजबहादुर सिंह प्रधान, त्रिलोकी सिंह, पत्रकार सुधीर चन्द्र अस्थाना, सतीश चतुर्वेदी, दुर्गा प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, रमाकांत पाण्डेय आदि ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी और शोक सतंप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

नगर पंचायत अध्यक्ष को पितृ शोक

स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक चौहान के पिता जी के निधन से नगर में शोक व्याप्त है। जैसे यह खबर नगर वासियों को और क्षेत्रीय जनता को मिली सभी लोग नगर अध्यक्ष के घर आकर शोक व्यक्त किया, इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष रामबदन कन्नौजिया, डाक्टर भरथ गौतम, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुबास जायसवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार मधुकर, कन्हैया यादव, सुहेल खान, कल्पनाथ पासवान विधायक आदि क्षेत्र के सम्भान्त लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments