मासूम की हत्या कर शव को पोखरे में डाला-जाने क्या है प्रकरण



गोरखपुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव में एक जेठानी ने महिला के इकलौते पुत्र की हत्या करके शव को गांव के पोखरे में डाल दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। इसके बताए हुए स्थान से शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी अकरम व इस्लाम दोनों भाइयों का परिवार आपस में बंटवारा कर एक ही छत के नीचे रहते हैं। मौजूदा समय में दोनों भाई अपनी रोजी रोटी के लिए मुंबई में हैं। दोनों की पत्नियां गांव लोहरौला में रहती हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े बजे छोटे भाई अकरम की पत्नी नजमा ने अपने मासूम बच्चे इरशाद (पांच साल) को खाना खिलाने के बाद खेत की ओर चली गई।

करीब एक घंटे बाद वापस आई तो इरशाद को बिस्तर पर न देख बरामदे के दूसरी तरफ सो रही जेठानी जैनब पत्नी इस्लाम से पूछा कि बेटा कहां है। उसने खुद को नीद में होने के साथ जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद देवरानी नजमा ने पड़ोसियों के साथ ही प्रधान प्रतिनिधि बालक राम चौधरी से पूरी घटना बताई तो उन्होंने तत्काल सूचना त्रिलोकपुर पुलिस को दी। लोहरौली गांव पंहुचे प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर राम कृपाल शुक्ल की टीम ने दोनों महिलाओं से बात कर थाने ले गये। रात में पुलिस ने आरोपी जेठानी जैनब से थाने पर पूछा तो उसने बच्चे इरशाद का मुंह व गला दबाकर मारने और लाश को गांव के पश्चिम स्थित तालाब के पानी में छिपाने की बात बताई। आरोपी के बताए स्थान पर करीब दस बजे रात में पुनः वापस पंहुची त्रिलोकपुर पुलिस ने इरशाद को सैवालो के नीचे गहरे पानी से बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

Post a Comment

0 Comments