कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन की फंदे से लटकी मिली लाश-जाने क्या है प्रकरण



बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से झूलते हुए पाए जाने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, सौंदर्या के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम चल रहा है।

सौंदर्या येदियुरप्पा की पहली बेटी पद्मा की बेटी थीं, जो परिवार में सबसे बड़ी हैं। सौंदर्या 30 साल की थीं। वह बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में डॉक्टर थीं। वह माउंट कार्मेल कॉलेज के पास महंगे अपार्टमेंट में अपने पति और छह महीने के बच्चे के साथ रह रही थीं। उनके पति भी पेशे से डॉक्टर हैं। इस खबर से उनके परिवार और प्रदेश भाजपा को झटका लगा है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ भाजपा के दिग्गज नेता को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे हैं।

Post a Comment

0 Comments