त्याग, मुखर व्यक्तित्व व स्पष्टवादिता ने बनाया महामना



शरद गुप्ता
आजमगढ़। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती नगर के लालडिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर परिसर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में मनाई गई। प्रारंभ में उपस्थित लोगां ने दोनों महापुरूषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जयप्रकाश पांडेय ने कहाकि दोनों महापुरूषों ने अपने वाक्पटुता व बुद्धि कौशल से समाज में अद्वितीय स्थान बनाया। उनके त्याग, मुखर व्यक्तित्व व स्पष्टवादिता से सीख लेकर देश की सेवा में अहम योगदान दिया जा सकता है। महासभा के प्रदेश संरक्षक पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहाकि मालवीय जी देश के एक मात्र व्यक्ति हैं, जिन्हे महामना के सम्मानजनक उपाधि से अलंकृत किया गया। उन्होने संपूर्ण जीवन समाज सुधार, मातृभाषा, पत्रकारिता व भारत माता की सेवा में अर्पित किया। उन्होंने कहाकि महामना ने संपूर्ण समाज को शिक्षा का प्रकाश देने के लिए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की एवं अटल जी ने राजनीति में प्रकाश देने के लिए जहां अनेक आदर्श प्रस्तुत किया, वहीं अपने रचनाओं के द्वारा समाज को दिशा देने का प्रयास किया।

इस मौके पर समाजसेवा के लिए संजय कुमार पाण्डेय व शिक्षा में विशिष्ट योगदान के लिए पंडित अनिल कुमार पांडेय को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामप्रकाश तिवारी, अशोक कुमार तिवारी , जन्मेजय पाठक, डा. एचएन पाठक, पुजारी संजय कुमार, बंशीधर पाठक, रितेश कुमार पांडेय, सुरेन्द्र कुमार तिवारी डबलू, पंचदेव पांडेय, विनोद उपाध्याय, जयप्रकाश तिवारी, कृष्णानन्द तिवारी, सुनील मिश्रा आदि शामिल रहे।

अटल जी के सपनों को पूरा कर रही भाजपा सरकारः घनश्याम सिहं पटेल



भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री प. अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई ने जिस समृद्धशाली शक्तिशाली व सम्पन्न भारत का सपना देखा था। सुशासन व विकास की जो राह दिखाई थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार उनके सपने को पूरा कर रही है। उनका जीवन हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर अजय सिंह, सचिदानंद सिंह, राजेश सिंह महुवारी, विनय प्रकाश गुप्ता, जूही श्रीवास्तव, बबिता जसरासरिया, कुसुम लता बौद्ध, राकेश सिंह, मयंक गुप्ता, विनोद उपाध्याय, नागेन्द्र पटेल, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, विशाल श्रीवास्तव, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments