चिरैयाकोट में बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सपा सरकार के दंगे में बेघर हुए मुसलमान, भाजपा शासन में सबसे ज्यादा ब्राह्मणों का इनकाउंटर
मोहम्मद नासिर
चिरैयाकोट/मऊ। बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मंडल स्तरीय जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में समाजवार्दी पार्टी के संरक्षण मुलायम सिंह यादव और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत साथ मिलकर चुनाव की रणनीति बना रहे है इन दोनों पार्टी से सावधान रहने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि 2007 में बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश की 82 सुरक्षित सीटों में से 64 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी इस बार के विधान सभा चुनाव में 86 में से 86 सीट पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में 134 दंगे हुए मुस्लिम समाज खुले आसमान के नीचे था वही समाजवादी पार्टी सैफई महोत्सव माना रही थी। कहा कि 2014 के लोक सभा में प्रधान मंत्री ने देश की जनता के खाते में 15 लाख देने का झूठा वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। नौकरी और रोजगार देना तो दूर बेरोजगार युवाओं को पकोड़ा बनाने की सलाह दी गई। मंहगाई दूर करने का वादा करने वाली सरकार ने महिलाओं को ठगने का काम किया।
उन्होंने कहा की चुनाव आते ही भारतीय जनता पार्टी राम के नाम पर पूरे देश से चंदा बटोरने का काम किया। राम के नाम हर साल हजारों करोड़ का बजट अयोध्या के नाम पर जारी होता पर वहां केवल मिट्टी ही दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा ब्राह्मणों का इनकाउंटर और उनको जेलों में डालने का काम किया। कोरोना काल में आपको चारो तरफ लाशों के ढेर देखने को मिला। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नगर विकास मंत्री नकुल दुबे, सांसद संगीता आजाद, प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, जोनल कोडिनेट पूर्व सांसद सलीम अंसारी, विधायक मंडल दल के नेता उमा शंकर सिंह, पूर्व सांसद डॉ. बलिराम, नीलम सिंह कुशवाहा, पप्पू मिर्जा, अरुण पाठक, शकील अहमद, जिला अध्यक्ष राज विजय, राजीव कुमार, धर्म सिंह गौतम, सुशील सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
0 Comments