आजमगढ़। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में आजमगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। उसने डी-72 नैय्यर गैंग के बदमाश अशरफ जमा की आजमगढ़ व लखनऊ में स्थित डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मोहम्मदपुर फेटी निवासी अशरफ 1994 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसने गिरोह के साथियों के साथ मिलकर काफी संपत्ति अर्जित की है। वह कई जिलों में हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट समेत कई तरह के आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।
विवेचना के दौरान पुलिस ने उसकी मार्टीनगंज तहसील स्थित बेलऊ गांव में कई हेक्टेयर जमीन व लखनऊ के हसनगंज पुरा इमामबक्स में फ्लैट चिह्नित की। जिस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने अशरफ की डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है।