आजमगढ़। जाफरपुर स्थित सेन्टल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस डे के अवसर पर बाल मेले के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने राज्यवार व्यंजनांे का प्रदर्शन किया। प्रात काल की प्रार्थना सभा में ईशा मसीह के जन्मदिवस के बारे में बताया गयां। प्री प्राइमरी के बच्चे सेंटाक्लाज बनकर विद्यालय आए थे, जिसमें उनके प्रसन्नता की कोई सीमा नहीं थी, सेंटाक्लाज बने बच्चों ने जिंगस बेल जिंगल बेल के गाने पर नृत्य प्रदर्शित किया। प्री प्राइमरी के सेंटाक्लाज बने बच्चों ने अपनी कक्षाआं में केक काटा एवं सभी बच्चों को केक, टाफी व चाकलेट बांटा।
वहीं कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कक्षा 9वीं व कक्षा 10 वीं के छात्र-छात्राओं कई समूहों में बंटकर कई राज्यवार व्यंजन जैसे उड़ीसा का भेल-पुड़ी, ईडली-साभंर, लड्डू, हैदराबादी बिरयानी एवं पानी-पुड़ी, पश्चिम बंगाल के रसगुल्ला, झालमुड़ी, पांव भाजी, गुजरात का ढोकला एवं घुघरा इत्यादी प्रचलित भोज्य व्यंजनों को बनाकर एक भव्य मेले का आयोजन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री रेखा सिंह ने ईशा मसीह के जन्मदिवस के बारे बताया तथा उनके द्वारा बताए गये प्रेम एंव करूणा के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। विद्यालय के प्रबंधक जनाब नवाज अहमद खां ने शिक्षक एवं छात्राओं के अथक परिश्रम एवं प्रयास की सराहना करते हुए सभी छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए व्यजंनों का स्वाद लिया। चेयरपरसन मैडम तरन्नुम खानम ने छात्रों के प्रतिभाओं को सराहा और अभिभावकों को बधाई दी।
0 Comments