ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने दी जान

भाई के हत्या के आरोप में एक सप्ताह पहले आया था छूट कर  



विजय यादव

अम्बारी/आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली के बहाउद्दीनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार की शाम साढ़े 3 बजे दीदारगंज थानांतर्गत पल्थी गांव निवासी 25 वर्षीय निराले बरनवाल पुत्र प्रेमचंद बरनवाल ने ट्रेन से कटकर हत्या कर लिया। आत्महत्या करने करने वाला मृतक एक वर्ष से भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। अभी एक सप्ताह पहले जेल से छूट कर आया था तभी से काफी विक्षिप्त रहता था। परिजनों का कहना है कि जब से जेल से छूट कर आया था। तभी से युवक विछिप्त रहता था। दो दिन पहले भी घर पर फांसी लगाने का प्रयास किया था। दीदारगंज थाना के पल्थी बाजार निवासी निराले बरनवाल 25 वर्ष पुत्र प्रेमचंद बरनवाल ने बुधवार को साढ़े तीन बजे फूलपुर कोतवाली के बहाउद्दीन पुर के पास ट्रेन से कटकर कर आत्महत्या कर लिया। उल्लेखनीय है कि मृतक युवक निराले बरनवाल ने अपने भाई अमर बरनवाल की हत्या में आरोपी था। बीते 11 अगस्त 2020 को घर के पीछे नाबदान में छोटे भाई निराले बरनवाल की लाश मिली थी। जिसमे निराले बरनवाल एवं उसकी पत्नी हत्या के आरोपी थे। दीदारगंज की पुलिस ने उक्त मामले में थाने में पूछताछ के लिए लॉकअप में बन्द किया थे। तभी दीदारगंज थाना के लॉकअप में बन्द निराले ने आत्मघाती कदम उठाते हुए शीशा से अपना गला रेतने का प्रयास किया था। पुलिस ने भाई की हत्या के मामले में निराले को जेल भेज दिया था। विछिप्त निराले बरनवाल ने बुधवार को ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।


Post a Comment

0 Comments