सुनीता भारती ने वोटर लिस्ट का निरीक्षण कर लोगों को किया जागरूक

लालगंज भाजपा जिला मंत्री ने कहा वोटर सूची में न रहे कोई मतदाता वंचित



बरदह/आजमगढ़। लालगंज भाजपा जिला महामंत्री सुनीता भारती बरदह मंडल क्षेत्र के बक्सरपुर गांव में बूथों का जायजा लिया। बूथ संख्या 130 129 बीएलओ के साथ सूची का पुनरीक्षण किया जिनके नाम सूची से गायब थे। उनका नाम शामिल किया गया। वही गांव में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो पहली बार वोटर बनने जा रहे हैं। उनको भी इस बारे में जागरूक किया गया और बीएलओ के माध्यम से वोटर लिस्ट की सूची में शामिल किया गया। जिला महामंत्री सुनीता भारती ने कहा इस समय पूरे प्रदेश में भाजपा पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव घर-घर बूथों की सूची तैयार की जा रही है 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष का हो चुका है वह मतदान से वंचित न रहे इसके लिए बीएलओ के माध्यम से घर-घर निरीक्षण कर लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल किया जा रहा है। इससे हमारी पार्टी मजबूत होगी। आगामी विधान सभा के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने में मदद मिलेगी इसलिए लालगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो में जाकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से बीएलओ को साथ लेकर सूची पुनरीक्षण किया जा रहा है और लोगों को वोटर लिस्ट में नाम डलवाने के लिए लगे रहे।

Post a Comment

0 Comments